जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ । जिले के सारागांव क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमरूवा मे लगी धान की फसल को मवेशियों से बचाने ग्राम पंचायत के द्वारा अभियान चलाकर मवेशियों को गौठानों में रखा जा रहा है साथ ही उनके चारा पानी की समुचित व्यवस्था भी की जा रही है ताकि धान की फसल को मवेशियों से बचाया जा सके,सारागांव क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमरूवा मे बड़े पैमाने पर किसानों के द्वारा धान की फसल लगाई गई है ।
Facebook Page
Follow Now
वहीं धान की फसल में बालिया आने भी शुरूआत हो गई है साथ ही कुछ जगहों पर अर्ली वैरायटी के धान की फसल को काटने की तैयारी भी चल रही है ग्राम पंचायत अमरूवा के सरपंच मुकेश सागर एवं उपसरपंच श्रीमती उमा छवि मन्नेवार के द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर गांव में आवारा घूम रहे मवेशियों को सुरक्षित तरीके से गांव में बने गौठान मे सुरक्षित पहुंचा जा रहा है साथ ही उनके चारा पानी एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था भी ग्राम पंचायत की ओर से की जा रही है ताकि धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाया जा सके इस कार्य में गांव के लोग भी उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं lजिला ब्यूरो- आनंद मराठे, जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ ।
0 Comments