जिले की भीम आर्मी टीम का बहुत बड़ा निर्णय 28.10.2025 को करेगी प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन
कटनी मध्यप्रदेश l कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मटवारा मैं राजकुमार चौधरी के साथ दबंग सरपंच के द्वारा की गई, मारपीट एवं मूत्र त्याग जैसी घिनौनी हरकत आरोप जो लगातार सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिस मामले को सुनते ही शासन प्रशासन के पैरों तले से जमीन खिसक गई। दलित युवक राजकुमार चौधरी ने सरपंच रामानुज पांडे पुत्र पवन पांडे भतीजे सतीश पांडे को आरोप लगाते हुए बताया है कि इनके द्वारा अवैध मुरम का उत्खनन कराया जा रहा था, मेरे रोक लगाने एवं पूछताछ करने पर इनके द्वारा मेरे साथ मारपीट एवं जाती सूचक शब्दों का उपयोग कर मुझे गंदी गंदी गाली दी गई, एवं सरपंच पुत्र द्वारा मेरे मुंह पर मूत्र त्याग किया गया। दलित युवक के साथ इतना बड़ा कांड होने के बाद भी कटनी जिला पुलिस की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। मामला कायम होने के बाद भी आरोपी स्वतंत्र से घूम रहे हैं। एसी बात को लेकर कटनी जिले के भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रभान बौद्ध एवं संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं के सानिध्य में कटनी जिले प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन किया जाएगा, जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते तब तक धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।
✍️✍️उदय समाचार से जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।✍️✍️
0 Comments