बस्ती । समाजवादी पार्टी कार्यालय जनपद बस्ती में समाजवादी विचारधारा के अग्रदूत एवं संपूर्ण क्रांति के नायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं विधायक महेंद्र नाथ यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
WhatsApp Channel
Join Now
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवन दर्शन, संघर्षशील व्यक्तित्व और समाजवादी आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने समाज में अन्याय, असमानता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आंदोलन किया, वह आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों पर चलकर समाज में समानता, भाईचारा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज जरूरत है लोकनायक के दिखाए रास्ते पर चलने की, ताकि समाज में गरीबों, किसानों और श्रमिकों को न्याय मिल सके।
जिला ब्यूरो- सत्यम, बस्ती ।
0 Comments