कन्नौज । जनपद कन्नौज में चल रहे संविधान ज्ञान वर्षा एवं बौद्ध कथा कार्यक्रम में भारतीय संविधान सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आदित्य चौधरी अपनी टीम के साथ पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत संविधान ज्ञान वर्षा समिति एवं बौद्ध कथा वाचक को पुष्प देकर स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि “शिक्षा ही बहुजन समाज का असली हथियार है, नशा त्यागें और ज्ञान अपनाएँ।” उन्होंने बहुजन समाज से एकता, विचारधारा और भाईचारे को कायम रखने की अपील की।
राष्ट्रीय महासचिव वीर सिंह निराला ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए अंधविश्वास से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर आयोजक समिति द्वारा पंचशील की पट्टिका एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष आगरा किशनचंद्र, सीटू जिलाध्यक्ष , विमल बौद्ध, पूर्व सचिव ,सर्वेश दोहरे, आशीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष मैनपुरी बहन संध्या दिवाकर सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
0 Comments