नवागत जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने भदेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि की कामना

बस्ती । जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना ने बुधवार की प्रातःकाल अपने प्रथम धार्मिक कार्यक्रम के रूप में प्रसिद्ध बाबा श्री भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना करते हुए पूजा में सम्मिलित हुईं।

मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के ऐतिहासिक महत्व एवं धार्मिक मान्यताओं की जानकारी ली और साफ-सफाई एवं व्यवस्था की सराहना की।

इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक तथा रश्मि यादव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना के पश्चात जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुगम व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है।

स्थानीय लोगों ने नवागत जिलाधिकारी से जिले के विकास और जनसुविधाओं में सुधार की अपेक्षा जताई।
जिला ब्यूरो- सत्यम, बस्ती ।

Post a Comment

0 Comments