महाराजगंज । घुघली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बसंतपुर में लगभग 75 वर्ष पूर्व स्व. तुलसी लाल श्रीवास्तव ने रामलीला की आयोजन की न सिर्फ नींव रखी थी बल्कि खुद ही पात्र बनते थे। आज भी गांव के युवा परम्परा का निर्वहन करते आ रहे है। गुरुवार को विजय दशमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया जहां पर रावण के पुतले का दहन किया गया। तत्पश्चात् रामलीला प्रारंभ किया गया जिसमें रावण को चौपाइयों के साथ सुंदर नाट्य रूप देते हुए कलाकारों ने अपने अभिनय से रामायण की कथा को जीवंत रूप दिया। राम केवन गमन सीता से विरह व लक्ष्मण मुर्छित का दृश्य देख कर लोगों की आंखे नम हो गयें।
Facebook
Follow करें
उसके उपरांत रामचन्द्र ने रावण वध किया
तथा रावण का पुतला जलाया गया। इस दौरान श्री राम के घोस से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा। रामलीला का पूर्णतः आयोजन की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान अनामिका सिंह व उनके पति सिद्धार्थ सिंह ने शैलेश शर्मा को सौपी थी जिसे शैलेश शर्मा ने बखूबी निभायी।
इस साल भी रामायण के सभी पात्र श्रीवास्तव परिवार के यहां से तैयार होकर भ्रमण के लिए निकले। भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम ग्राम प्रधान अनामिका सिंह के यहां गये जहां पर अनामिका सिंह ने श्री राम व लक्ष्मण का तिलक किया व आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके पश्चात् रामलीला मैदान गये जहारामलीला संपन्न हुई।
राम के चरित्र में करन चौधरी, लक्षण के रूप मे अंकुश चौधरी, सीता के रूप में नीरज मद्धेशिया मेघनाथ के किरदार में वेचन प्रसाद, कुंभकरण आशिक अली, रावण के पात्र में चंदन पाठक, नारद के रूप में रामानंद, व हनुमान के किरदार में संतोष कन्नौजिया रहे। पात्रों को उनके चरित्र के अनुसार उन्हे स्वरूप देने का कार्य जाकिर अली व नेवास अली ने किया। इस अवसर पर प्रधान पति सिद्धार्थ सिंह, आदित्य सिंह, अरुण कुमार मिश्र, विजय शर्मा, दिनेश चौधरी, सदानंद शर्मा, गुडु मोर्या, पत्रकार सुनील चौरसिया, मनोज कुमार जायसवाल, सत्यम श्रीवास्तव, गुंजन मिश्रा, रोहन सिंह, श्रेयांश तिवारी, विजय शर्मा, विनय सिंह, रामआशीष विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह श्री राम सिंह पटेल, मुकेश व मंजीत आदि मौजूद रहे।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।
0 Comments