कटनी, मध्य प्रदेश । जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथियागढ़ में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर एक ही रात में दो लोगों की चोरी, हथियागढ़ निवासी अरविंद विश्वकर्मा उम्र 35वर्ष के द्वारा बताया गया कि मेरी मां की तबीयत खराब होने के कारण मैं अपने पूरे परिवार को लेकर अपने गांव जरगवा में दो दिन पहले चला गया था मेरा घर सूना पड़ा था सुना घर पाकर अज्ञात चोरों ने मेरे घर का गुरुवार रात ताला तोड़कर मेरे घर के अंदर घुसकर पलंग पेटी का ताला तोड़कर पेटी में रखे कुछ जेवरात जैसे, सोने झुमकी, एक लॉकेट का सोने का माला, दो जोड़ी चांदी की पायल, नगद राशि ₹10000 चोरी चले गए,
पड़ोसी सुमंत्री बाई पटेल की भी उसी रात हुई चोरी
वही हथियागढ़ निवासी अरविंद के पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला उम्र करीबन 60 वर्ष महिला सुमंत्री बाई द्वारा बताया गया, उसी रात बारिश की संभावना होने के कारण एवं बादलों की गड़गड़ाहट होने के कारण पड़ोस में निवासी बृजलाल झरिया के घर रात मैं सोने के लिए चली गई थी, उसी रात अज्ञात चोरों ने मेरे घर का भी ताला तोड़कर घर में घुसकर टंकी का ताला तोड़कर डब्बे में रखा जेवरात जैसे, सोने के कान के फूल, चांदी की पायल, और नगद राशि₹15000 चोरी चले गए। शुक्रवार की सुबह मैं अपने घर में आकर देखी तो मेरे घर ताला टूटा मिला था एवं बैग घर के बाहर पड़ा मिला। जब मैं अंदर गई तो टंकी का ताला टूटा हुआ मिला एवं पिंचेश जैसे औजार टंकी के पास पड़ा मिला जब मैं टंकी को खोलकर देखी तो मेरा सब कुछ चोरों ने चुरा कर ले गए हैं। मैं कूट-कूट कर रोने लगी, आस पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए, फिर मैं पड़ोसी के साथ नजदीकी थाना बहोरीबंद सूचना देने पहुंची, थाने में पूछताछ कर, बहोरीबंद थाना में पदस्थ एस आई धनंजय पांडे एवं पुलिस आरक्षक द्वारा मौके स्थल हम दोनों पीड़ितों के घर पहुंच कर चोरी का निरीक्षण किया एवं पिंचिश जैसा औजार, और टूटा पड़ा हुआ ताला पुलिस के द्वारा बहोरीबंद थाना ले जाया गया, एवं मामले के संबंध में हम दोनों पीड़ितों को जांच की समझाइश दी गई।
उदय समाचार से जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।
0 Comments