जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ । बलौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कमरीद के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर सिवनी चांपा भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि शंकर गबेल सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर कश्यप सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार धीरही कीर्तन गबेल एवं अन्य लोगों ने प्रदेश के वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी से राजधानी रायपुर में मुलाकात की इस बीच उन्होंने गांव में सीसी रोड बेहतर स्वास्थ्य सुविधा शिक्षा ग्राम विकास सहित अन्य विभिन्न बिंदुओं पर वित्त मंत्री से चर्चा की इस दौरान उन्होंने उनकी मांगों को ध्यान पूर्वक सुना एवं हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दियाचर्चा के प्रदेश के वित्त मंत्री को गांव में शासन की विभिन्न योजनाओं के संचालन एवं उसके क्रियान्वयन को लेकर जानकारी प्रदान की गई सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष ने बताया कि धान खरीदी को लेकर समिति में आवश्यक तैयारी चल रही है वही एग्री स्टेट पंजीयन के लिए भी किसानों को कहा गया ।
जिला ब्यूरो- आनंद मराठे, जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ ।
0 Comments