धूमधाम से निकली श्री राम महायज्ञ की कलश यात्रा

महराजगंज । धानी ब्लॉक के ग्राम सभा सिकंदराजीतपुर में आयोजित श्री राम महायज्ञ का बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया ।  वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धूमधाम से राप्ती नदी के तट तक निकाली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष और बच्चे शामिल हुए। 

यह कलश यात्रा सिकंदरा जीतपुर से निकलकर धानी राप्ती नदी के तट पर भारी संख्या में लोग पहुंचे । नौ दिवसीय महायज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें रात के समय रामलीला कभी आयोजन किया गया, आयोजक मुरलीधर दास जी. नितेश मिश्रा. दूधनाथ मिश्र. अमित त्रिपाठी कमलेश त्रिपाठी शिवम.सत्यम सूरज राजकुमार अग्रहरि सुरेंद्र तिवारी कन्हैया सच्चिदानंद त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।

Post a Comment

0 Comments