ठूठीबारी सीमा से चरस तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज । जिले में ठूठीबारी थाना पुलिस, एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने चरस तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। रविवार को भरवलिया कब्रिस्तान के पास नेपाल से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 245 ग्राम चरस बरामद हुई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेपाल से अवैध रूप से चरस लाकर भारतीय सीमावर्ती बाजार में बेचने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी की। कुछ ही देर में भरवलिया कब्रिस्तान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 245 ग्राम चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी से गहन पुछताछ की जा रही है । 

पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े पुरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जा सके । आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानुन कार्यवाई की जा रही है।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।

Post a Comment

0 Comments