महराजगंज । जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में मंगलवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब मुख्य मार्ग पर एक लावारिस मोटरसाइकिल खड़ी मिली और उससे करीब 100 मीटर अंदर बागीचे में एक युवक की जली हुई लाश बरामद हुई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन मौत की वजह को लेकर फिलहाल रहस्य बना हुआ है।पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक, एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (UP57 P 8571)मुख्य मार्ग पर लावारिस हालत में खड़ी थी। जब आसपास के लोगों ने बागीचे की ओर देखा तो वहां एक युवक का जला हुआ लाश पड़ा था। शव के पास *दो मोबाइल फोन भी मिले, जिनसे लगातार कॉल आ रही थी। इन्हीं कॉल्स के जरिए शव की पहचान सोमनाथ मोदनवाल पुत्र घनश्याम मोदनवाल (उम्र 23 वर्ष), निवासी खड्डा बाजार, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही घुघली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल को घेर कर जांच शुरू की। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी सदर ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन शव की हालत और घटनास्थल की परिस्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन का कार्य जारी है, और मौत की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।
परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दे दी गई है, और पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है,
थाने द्वारा बुधवार को मिली जानकारी अनुसार
पोस्टमार्टम रिर्पोट में हुआ खुलाशा कि सोमनाथ मोदनवाल ने आत्महत्या किया है ।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।
0 Comments