श्री राम ग्रुप के चेयरमैन मनोज भदौरिया ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
उदय समाचार । कानपुर । घाटमपुर तहसील क्षेत्र के नंदना स्थित पुरुषोत्तम श्री राम डिग्री कॉलेज में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर छात्राओं ने रंगोली कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Facebook Page
Follow Now
श्रीराम ग्रुप के चेयरमैन मनोज भदौरिया ने प्रतिभागी छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली की साज सज्जा देखी, जिसके बाद सभी प्रतियोगी छात्राओं को श्री राम ग्रुप के चेयरमैन मनोज भदौरिया द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन मनोज भदौरिया ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ सर्वांगीण विकास के लिए सभी कार्यक्रमों में भागीदारी जरूरी है।
WhatsApp Channel
Join Now
उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम-पुत्र के रूप में, शिष्य के रूप में, भाई के रूप में व राजा के रूप में-सभी में उनका चरित्र महान आदर्श प्रस्तुत करता है। विद्यार्थी के रूप में गुरुजनों की सेवा व सम्मान की भावना भगवान राम के जीवन में वंदनीय है। उन्होंने छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का भी अवलोकन करते हुए उनकी सराहना की । इस रंगोली प्रतियोगिता में कोआर्डिनेटर विपिन कुमार यादव सहित विद्यालय का समस्त परिवार मौके पर मौजूद रहा ।
0 Comments