हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने विनय कुमार द्विवेदी, क्षेत्र के लोगों में हर्ष

महराजगंज । जनपद के घुघली विकास खंड के ग्राम जोगिया निवासी स्व. नरसिंह प्रसाद दुबे के ज्येष्ठ पुत्र एवं बस्ती जनपद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी हाईकोर्ट प्रयागराज के न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी बेहद सौम्य, सरल व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं।

उनके इस उपलब्धि पर उनके अनुज अजय द्विवेदी, महराजगंज दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव, राजेश पांडेय एडवोकेट, गिरिजेश गुप्ता एडवोकेट, सुनील कुमार उपाध्याय एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन बीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के गोरखपुर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार तिवारी, ग्राम प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, रामपुर बल्डीहा के

अवकाश प्राप्त शिक्षक महाशय तिवारी, विश्वहिंदू महासंघ के प्रांतीय मंत्री एवं जोगिया मठ के महंत बालक दास, प्रबंधक डॉ राजेश सिंह, व्यापारी नेता सुरेश रूंगटा, प्रमुख संघ के पूर्व जिला महासचिव मोहन सिंह, अनुज कुमार, पत्रकार जितेंद्र सिंह, बृजेंद्र पांडेय, डॉ मृगेश सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।

Post a Comment

0 Comments