Samsung ने मचाया तहलका, 10,000 से भी कम में लॉन्च किए दो जबरदस्त फोन, फीचर्स देखकर कहेंगे 'और क्या चाहिए'!

 

Samsung Budget Friendly Smartphones: सैमसंग ने भारत के स्मार्टफोन मार्केट में दो नए बजट फ्रेंडली फोन्स को लॉन्च किया है. जिनके नाम Galaxy A07 और Galaxy F07 रखा गया है. ये डिवाइस कम कीमत में ज्यादा फीचर्स के साथ पेश किए गए है. सैमसंग ने इन्हें उन यूजर्स के लिए तैयार किया है जो कम प्राइस में अच्छी परफॉर्मेंस, बड़ी डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी चाहते हैं. इन फोन्स में 5000mAh की बैटरी दी गई है. चलिए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल में...

Samsung Galaxy A और F सीरीज की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी A07 4G स्मार्टफोन तीन कलर्स में लॉन्च किया गया है- काला, हरा और हल्का बैंगनी. वहीं Galaxy F07 4G फोन केवल हरे कलर में भी उपलब्ध है. साथ ही गैलेक्सी M07 4G ब्लैक कलर में मौजूद है. इन स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी A07 4G सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर 8,999 रुपए में उपलब्ध है. वहीं F07 4G का मार्केट प्राइस सिर्फ 7,699 रुपए है.

Samsung Galaxy A07 और F07 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A07 और F07 दोनों वेरिएंट में 6.7 इंच का HD+LCD डिस्प्ले शामिल है. इनकी बड़ी स्क्रीन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और सोशल मीडिया के यूज के लिए परफेक्ट है. दोनों स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा मिलता है. 

इनमें स्लीक डिजाइन के साथ वॉटरड्रॉप नॉच भी दिया गया है. फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी डेप्थ सेंसर भी शामिल है. साथ ही फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. 

दोनों सीरीज में Media Tek Helio G99 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है. यह मिड रेंज गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन माना जाता है. दोनों फोन्स में 5000mAh की बैटरी बैकअप के साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से बैटरी तेजी से चार्ज होती है. Samsung Galaxy A07 और F07 में 4GB/6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.  

Post a Comment

0 Comments