तेज रफ्तार कार खड़े आटो से जा टकराई, मौके पर 2 युवकों की हुई मौत

कटनी बहोरीबंद उदय समाचार अनिल चौधरी जिला ब्यूरो 

कटनी जिले की बिलहरी की घटना देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कार पर  4 युवक सवार थे,
1. प्रशांत नायक/पिता प्रकाश नायक उम्र 28 वर्ष निवासी बिलहरी।
2. विकाश तिवारी/पिता विनोद तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी बिलहरी।
3. अभिषेक चौरसिया/पिता नारायण चौरसिया निवासी बिलहरी।
4. अमन ताम्रकार/पिता मुकेश ताम्रकार उम्र 26 वर्ष निवासी बिलहरी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि कार सवार 4 युवकों ने कटनी से बिलहरी की ओर लौट रहे थे। जैसे ही कार बिलहरी पहुंची तभी सड़क किनारे खड़े आटो से जा टकराई, और अनियंत्रित होकर सीधे तालाब मै जा गिरी। इस भयानक हादसे मैं कार सवार 2 युवकों की मौके स्थल पर ही मौत हो गई।
टक्कर और गिरने की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके स्थल पर पहुंचे। ग्रामीण सूत्रों ने बिलहरी पुलिस चौकी प्रभारी सुयश पांडे को इस हादसे की जानकारी दी। सूचना पाते ही चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके स्थल पर पहुंचे, हादसा देख चौकी प्रभारी चकित हो गए थोड़ा दुख जताया। फिर इसके बाद कार को पुलिस बल द्वारा रेस्क्यू कर तालाब से बाहर निकलवाया। लेकिन जब तक प्रशांत नायक और विकाश तिवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं कार सवार 2 युवकों अभिषेक चौरसिया और अमन ताम्रकार ने किसी प्रकार तैरकर अपनी जान सुरक्षित बचा लिया।

Post a Comment

0 Comments