जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ । 8 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से चर्चा की इस बीच सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर की गई कार्यवाही को लेकर न्याय दिलाने की मांग की करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर एवं उनके परिजनों पर की गई कार्यवाही को लेकर मंगलवार 25 नवंबर को होटल नवरंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने पत्रकारों से चर्चा की चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर एवं उनके परिवार जनों पर रायपुर पुलिस द्वारा अत्याचार एवं दुर्व्यवहार किया गया है जिसे लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है ।
राजपूत क्षत्रिय समाज की मांग है कि थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए संबंधित सीएसपी को तत्काल निलंबित करते हुए उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाए रायपुर पुलिस अधीक्षक पर भी विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत की जाए करणी सेना के पदाधिकारी पर किए गए प्रकरण को निरस्त किया जाए पीड़ित परिवार को हुए आर्थिक एवं मानसिक नुकसान के लिए संबंधितों पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कर नुकसान की भरपाई समेत दर्ज मामलों की जांच हेतु स्वतंत्र और निष्पक्ष टीम का गठन करने की मांग राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा की गई है l
इस मामले को लेकर उच्चतम न्यायालय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय राष्ट्रीय महिला आयोग राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग छत्तीसगढ़ राज्यपाल मुख्यमंत्री पुलिस महानिदेशक राज्य महिला आयोग एवं राज्य मानवाधिकार आयोग को भी ज्ञापन सोपा गया है ।
जिला ब्यूरो- आनंद मराठे, जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ ।
0 Comments