विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने क्षेत्र का किया भ्रमण, पार्टी के पदाधिकारियों से की मुलाकात

कटनी, मध्य प्रदेश । बहोरीबंद रीटी विधानसभा विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की जन आवाज को सुनते हुए दिनांक 1.11.2025 को बी. जे. पी. पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। विधायक श्री पांडे ने बहोरीबंद क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लेते हुए, क्षेत्र की ग्राम पंचायतों, हथियागढ, अमरगढ़, ककरेहटा, तमूरिया आदि पंचायतों पर भ्रमण कर लोगों की निजी समस्याओं से लेकर प्रशासनिक समस्याओं से हो रही परेशानियों पर पैनी नज़र रखी है।

क्षेत्रीय विधायक से ग्रामीणों ने की चर्चा।
ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्री पांडे ने बात चीत करते हुए कहा।
1. क्षेत्र में लगभग सभी पंचायतों पर प्रधानमंत्री नल जल योजना, पानी की सप्लाई मिल रही है, जहां अभी बाकी है, वहां जल्द कार्य पूर्ण किए जाएंगे।
2. पानी,बिजली, एवं खाद की समस्याओं का निदान भी जल्द किया जाएगा।
3. ग्राम पंचायतों मैं बाकी आर सी सी रोड जल्द ही बनवाए जाएंगे।
4. विधायक श्री पांडे ने क्षेत्र मैं हो रहे अवैध शराब बिक्री को बंद कराने के संबंध मैं भी विशेष चर्चाएं की है।
कटनी उदय समाचार अनिल चौधरी जिला ब्यूरो।

Post a Comment

0 Comments