महराजगंज । भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा खादर के उत्तर दिशा में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक ट्रेलर से बीती रात चोरों द्वारा पहिए चोरी करने की कोशिश की गई। सूचना पर तत्काल पहुंची 112 पुलिस टीम ने एक चोर को मौके से रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, सिंदूरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मीर निवासी प्रमोद चंद्र पुत्र रामबचन का ट्रेलर (BR 28 GB 2642) 24 सितंबर 2025 को आग लगने से जल गया था और तब से वह सड़क किनारे खड़ा था। पीड़ित ने बताया कि ट्रेलर से इससे पहले भी एक-एक कर चार पहिए चोरी हो चुके हैं।
शनिवार की रात करीब 11 बजे दो युवक मोटरसाइकिल (UP 56 AN 7661, हीरो स्प्लेंडर) से पहुंचे और ट्रेलर का पहिया खोलने लगे। इस दौरान गश्त पर निकली 112 पुलिस टीम ने मौके पर एक आरोपी को पकड़ लिया।
थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।
0 Comments