किसान यूनियन संगठन एवं भीम आर्मी संगठन ने चक्का जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

कटनी, मध्य प्रदेश । बेमौसम बारिश से फसलों पर हुए नुकसान, का सर्वे करने एवं किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के संबंध मैं बहोरीबंद किसान यूनियन संगठन एवं भीम आर्मी संगठन 5 नवंबर दिन बुधवार को बहोरीबंद बस स्टैंड में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान बहोरीबंद अनुविभागीय अधिकारी के हाथों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन भी सौंपा ।

दोनों संगठनों ने निम्न बिंदुओं पर की मांग
1. खेत की पराली जलाना किसान की मजबूरी है, जिसे जलाने पर किसान को न रोका जाए।
2. ग्रामीण अंचलों मैं हो रहे अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाया जाए।
3. बेमौसम बारिश से किसानो के नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाया जाए। 

इन मांगों को रखते हुए किसान यूनियन संगठन के अध्यक्ष विजय पटेल, भीम आर्मी शायर अभिषेक जाटव, भीम आर्मी प्रदेश संगठन, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष चंद्रभान बौद्ध, उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश दिवान, जिला प्रभारी राम सूर्यवंशी, बड़वारा तहसील अध्यक्ष जय सूर्यवंशी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
जिला ब्यूरो- अनिल चौधरी, कटनी, मध्य प्रदेश ।


Post a Comment

0 Comments