भारतीय डॉक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से निजी खाता खुलवाने हेतु पोस्ट मास्टरों ने ग्रामीणों को किए सूचित

,⭐कटनी बहोरीबंद, उदय समाचार ⭐

             भारतीय डॉक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा 1 नवंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक IPPB  Dop वित्तीय निवेश अभियान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

डीसीडीपी मेला अभियान में बहोरीबंद उप डॉक घर के अंतर्गत बहोरीबंद तहसील के ब्रांच पोस्ट मास्टरों ने हथियागढ़ ग्राम पंचायत भवन में उपस्थित होकर बैठक का आयोजन किया। आयोजन के दौरान पोस्ट मास्टर मोहित बर्मन ने ग्रामीणों को निजी खाता खुलवाने की समझाइश दी है। साथ ही मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के बारे में लोगों को अवगत कराया है।
डीसीडीपी मेला में, जबलपुर संभागीय अधिकारी गौतम विश्वकर्मा, गाताखेड़ा से रघुनाथ सिंह सेंगर,हथियागढ़ से मोहित बर्मन, ककरेहटा से नेहा सिंह, कूदन से श्याम काछी, पथराड़ी पपरिया  से नंदकिशोर गुप्ता, पौड़ी से, सत्यम दीवान, रामपाटन से आस्था कुशवाहा, निपानिया से इशिका झरिया, केवलारी से रवि कोष्ठा, एवं ग्राम पंचायत हथियागढ़ से वरिष्ट गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

✍️उदय समाचार से कटनी जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।✍️


              

Post a Comment

0 Comments