महराजगंज । कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसूरगंज चौकी के पास रविवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में महाराजगंज जिले के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना परतावल-पिपराइच रोड पर उस समय हुई जब एक बाइक और महिंद्रा पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
मृतकों की पहचान
हादसे में श्यामदेउरवा क्षेत्र के मोहद्दीपुर बनकटिया निवासी करन गुप्ता (19) और संजय चौहान उर्फ बिरजू (21) की जान चली गई।
गंभीर घायलों में शामिल
घायल सतीश गुप्ता (20) और पिकअप चालक ईश्वर (45) को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा परतावल सीएचसी भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने करन को मृत घोषित कर दिया। तीनों गंभीर रूप से घायलों को आगे के उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान संजय चौहान ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।
0 Comments