कटनी, मध्यप्रदेश । स्लीमनाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मटवारा रामगढ़ में दिनांक 16 नवंबर दिन रविवार को विशाल सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के सभी सामाजिक बंधुओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया । कार्यक्रम पर हरियाणा अम्बाला कैंट से चलकर आए स्वामी पवनदास महाराज जी। जिनके द्वारा गुरु संत शिरोमणि रविदास महाराज की अमृत वाणी एवं सत्संग किया गया। जिस सत्संग ने लोगों का मन मोह लिया।
हजारों की संख्या में उपस्थित होकर महिला एवं पुरुषों ने पुण्य लाभ अर्जित किया। साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। संत रविदास सेवा समित ने अपना शानदार सहयोग एवं योगदान दिया।
कटनी उदय समाचार से जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।
0 Comments