अनुविभागीय अधिकारी ने क्षेत्रीय पंचायतों का किया निरीक्षण, चुनाव आयोग मतदाता सूची के संबंध में तेजी से कार्य करने हेतु बीएलओ को दिए निर्देश

कटनी मध्यप्रदेश । जिले के बहोरीबंद विकासखंड अनुविभागीय अधिकारी श्री राकेश चौरसिया ने सोमवार की दोपहर क्षेत्रीय पंचायत का औचक निरीक्षण किया है। जैसा कि हम जानते हैं पूरे प्रदेश भर में चुनाव आयोग़ एस. आई. आर. मतदाता सूची के संबंध में तेजी से कार्य चल रहा है। जिसकी जवाबदारी देश के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को सौंपी गई है। 

इसी विषय को लेकर सोमवार की दोपहर बहोरीबंद राजस्व विकासखंड अनुविभागीय अधिकारी श्री राकेश चौरसिया ने बहोरीबंद क्षेत्र की पंचायतों का निरीक्षण किया है।

साथ ही जवाबदार बी. एल.ओ. अधिकारियों से मुलाकात कर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। श्री चौरसिया ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत हथियागढ़ में उपस्थित होकर पंचायत बी. एल. ओ. गणेश राय, शिक्षक ओंकार दहिया स्वयं शाला में जाकर मतदाता सूची के संबंध में चर्चाएं की साथ ही तेजी से कार्य करने को निर्देशित किया। ग्राम कोटवार को भी बुलाकर गांव में समय के अनुसार मुनादी करने को प्रेरित किया, साथही पटवारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मतदाता सूची संबंधी कार्य तेजी से करने को कहा है। 

अनुविभागीय अधिकारी ने खुद निभाई अपनी भागीदारी
श्री चौरसिया ने ग्राम पंचायत हथियागढ़ में बी. एल.ओ. अधिकारियों के साथ स्वयं पैदल चलकर गांव का भ्रमण किया हथियागढ़ निवासी मधु गुप्ता, ताराचंद राय के घर स्वयं जाकर मतदाता सूची का प्रपत्र दिया।

जिला कटनी उदय समाचार से जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।

Post a Comment

0 Comments