कटनी, मध्य प्रदेश । जिले में जातिगत भेदभाव लगातार सुर्खियों पर तेजी से चलता हुआ नजर आ रहा है। जिसमें शासन प्रशासन की आंखों मैं पट्टी बंधी समझ में आ रही है। अभी कुछ दिन पहले सरपंच जनप्रतिनिधि के द्बारा दलित युवक के साथ जातिगत भेदभाव कर मारपीट की गई थी। लेकिन अब महिलाओं के साथ भी शासकीय कर्मचारी एक शाला प्रभारी के द्बारा भेदभाव करना आसान हो गया है।
ताजा मामला कटनी शहर से निकल आया सामने, दलित महिला ज्योति चौधरी पति विपुल चौधरी जो कि अनुसूचित जाति से आती हूं।
शासकीय गुलाबचंद आदर्श माध्यमिक शाला कटनी में बतौर रसोइया का काम पिछले 10 सालों से कर रही हूं और आज भी कार्यरत हूं। महिला ज्योति चौधरी का कहना है की मैं आबकारी मोहल्ला राबर फैक्ट्री राजीव गांधी वार्ड की निवासी हूं। दलित महिला ने अपनी पीड़ा को बताते हुए बताया की उक्त शाला मैंके पुराने शिक्षकों का रिटायरमेंट हो चुका है। उक्त शाला मैं नई प्रभारी मैडम संगीता द्विवेदी, जबसे शाला प्रभार मैं आई है, तब से इनके द्वारा मेरे साथ जातिगत भेदभाव किया जाता है।
जबकि पीड़ित महिला का कहना है कि मेरे 2 बच्चे 1त्रिशभ कक्षा 5 वी 2 रूद्र चौधरी कक्षा 7 वी मैं इसी विद्यालय पर अध्ययनरत है। मैं पीड़ित महिला का दलित वर्ग होना ही प्रभारी मैडम के लिए गुनहगार है। महोदय जी विद्यालय मैं मेरे बच्चों की शिक्षा से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रभारी मैडम द्वारा मुझे दबंगता के साथ डराया धमकाया जा रहा है और कहा जा रहा है की जितने भी शाला के गंदे काम है जैसे, शौचालय की सफाई बाथरूम की सफाई तेरे द्वारा किया जाएगा। नहीं करेगी तो तुझे शाला रसोइया से हटा दिया जाएगा, एवं तेरे बच्चों को भी लैश कर दिया जाएगा। प्रभारी मैडम की इन घिनौनी हरकत एवं बातों से मैं बहुत परेशान हूं। महोदय जी मुझे न्याय दिलाने पर अपना सहयोग प्रदान करें।
उदय समाचार से जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।
0 Comments