डीएम ने मतदाता सूची अपलोड कार्य का निरीक्षण किया, शिथिलता पर जताई नाराजगी

महराजगंज । जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत डुप्लीकेट मतदाता सूची अपलोड करने के कार्य का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उन्होंने सदर तहसील और घुघुली ब्लॉक में गणना प्रपत्रक के आधार पर किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मतदाता सूची अपलोड करने में शिथिलता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार्य नहीं है और सभी ब्लॉकों की मतदाता सूची को शीघ्र अपलोड किया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि जहां भी लापरवाही पाई जाए, उसकी सूचना तुरंत दी जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण में यह पाया गया कि सदर तहसील में 118 केंद्रों की सूची अपलोड करने के लिए 12 कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात हैं, जबकि घुघुली ब्लॉक में 295 केंद्रों की सूची के लिए 15 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि डुप्लीकेट मतदाता सूची अपलोड करने का कार्य जिले के सभी ब्लॉकों में जारी है।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।

Post a Comment

0 Comments