कटनी, मध्यप्रदेश । वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय बहोरीबंद में नशा मुक्त अभियान के तहत् विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं को नशा से मुक्त होने के संबंध मैं शपथ दिलाई गई। विद्यालय शिक्षक डॉक्टर आशीष सोनी ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशा करने से बुद्धि का विकाश नहीं होता है। नाश करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होती है। कोई भी नशा दूसरों के कहने से नहीं बल्कि इसको छोड़ने के लिए स्वयं को जिम्मेदार होना पड़ेगा।
शिक्षक सोनी ने शपथ दिलाते हुए कहा कि आज हम सब मिलकर संकल्प लेते है कि हमें आज के बाद किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना है। और ना ही दूसरों को करने देना है। डॉक्टर सोनी ने यह भी कहा की जब तक हम स्वयं से सुधार नहीं करेंगे, तो समाज मैं सुधार नही लापेंगे। अगर समाज को सुधारना है तो समाज को नशा मुक्त करना होगा और शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाना होगा। शिक्षक श्री सोनी ने नशा मुक्त होने एवं शिक्षित होने संदेश को स्पष्ट करते हुए कहा है की नशा छोड़ो, शिक्षित बनो, और संघर्ष करो। इसी मे मानव समाज की भलाई है।
कार्यक्रम में शिक्षिका सुश्री दिव्या तिवारी, शिक्षक नवीन गौतम, शिक्षिका डॉ, गरिमा श्रीवास्तव, डॉ, नीतू सोनी, डॉ, ममिता पटले, डॉ, प्रवीण तिवारी, डॉ, अजय गौड़, डॉ, ज्योति ताम्रकार, डॉ, खुशबू श्रीवास्तव, डॉ रश्मि पांडे सहित शिक्षक स्टॉप की सराहनीय भूमिका एवं उपस्थिति रही।
उदय समाचार से जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।
0 Comments