गैस सिलेंडर में आग लगने से घर में मचा हड़कंप, महिला झुलसी

महराजगंज । परतावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिरसिया उर्फ मलमलिया में गुरुवार तड़के गैस सिलेंडर से अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे घर में हड़कंप मच गया। चाय बना रहीं 36 वर्षीय अम्बिया खातून इसकी चपेट में आ गईं और उनका हाथ झुलस गया।

घटना सुबह करीब पांच बजे की है। रसोई में सिलेंडर से आग उठते ही घर के सदस्य चीख-पुकार करते बाहर भागे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। तब तक रसोई में रखा डब्बा, लकड़ी का दरवाजा, पर्दा समेत कई सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

इस बीच अम्बिया खातून ने साहस दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को बाहर फेंक दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। गनीमत रही कि आग घर के अन्य हिस्सों तक नहीं फैली और किसी की जान को गंभीर खतरा नहीं पहुंचा।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।

Post a Comment

0 Comments