नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प, अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने किया औचक निरीक्षण

महराजगंज । नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने गुरुवार को नगर के विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर होम, कान्हा गौशाला, रैन बसेरा और शिव नगर स्थित गैराज का दौरा कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. मंगल ने कान्हा गौशाला में गौ माताओं की समुचित देखभाल और पोषण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर विस्मिल नगर के सभासद लालजी गुप्ता, सफाई नायक इंद्राशन और विनोद गौतम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

अध्यक्ष ने सभी कर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का आह्वान किया।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।

Post a Comment

0 Comments