कटनी, मध्यप्रदेश । सांसद बी.डी. शर्मा की पत्रकार वार्ता के दौरान शुक्रवार को एक स्थिति चर्चा का विषय बनी, जब कार्यक्रम स्थल पर पहुँचीं नगर निगम कटनी की महापौर प्रीति संजय सूरी के वाहन में नंबर प्लेट नज़र नहीं आई। मौके पर मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए।
नियमों के अनुसार, किसी भी सरकारी अथवा निजी वाहन पर मानक नंबर प्लेट का होना अनिवार्य है। आम नागरिकों के वाहनों पर नियम उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाती है, ऐसे में जनप्रतिनिधियों के वाहनों पर कीसी नियम का पालन न होने को लेकर लोगों में असंतोष देखा गया।
हालांकि इस संबंध में महापौर या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। नागरिकों ने मांग की है कि नियमों का पालन सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए, चाहे वह आम नागरिक हों या जनप्रतिनिधि।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच कर संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
उदय समाचार से जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।
0 Comments