,✍️ कटनी बहोरीबंद के ग्राम धूरी से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर बताया जाता है कि धूरी निवासी कार्य करता ऊषा सोनी ने एक गर्भवती महिला के साथ घोर लापरवाही की है। बताया जाता है कि दिनांक 7.11.2025 को गर्भवती महिला रानू लोधी पति रविन्द्र लोधी जो कि ग्राम धूरी के ही निवासी हैं।
रानू लोधी को अचानक प्रसव पीड़ा प्रसव दौरान बहुत दर्द महसूस हुआ। प्रसव महिला के पति को जैसे ही दर्द की सूचना मिली वैसे ही पति गांव मैं पदस्थ आशा कार्यकर्ता ऊषा सोनी को बुलाने गया। लेकिन आशा कार्यकर्ता पीड़ित की बात पानी फेर गई। बताया जाता है कि आशा कार्यकर्ता ना ही पीड़ित महिला के घर गई ना उसके साथ अस्पताल गई। जिससे गर्भवती बेसहारा हो गई। और गर्भवती महिला रानू लोधी की मौके स्थल पर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि आशा कार्यकर्ता की गलती के कारण जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई।
✍️ दुखित विषय को लेकर परिजनों एवं मृतक महिला के पति ने स्लीमनाबाद उपस्वास्थ्य केंद्र में जाकर डॉक्टर शुभम दुबे को आशा कार्यकर्ता ऊषा सोनी के खिलाफ लिखित मैं शिकायत पेश किया है।
0 Comments