कार्यकर्ताओं ने कहा कि— एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जनजातीय समुदाय से आए अधिकारी को बदनाम करने की सुनियोजित कोशिश की जा रही है। पुतला दहन, जातिगत भ्रामक बयानबाज़ी और माहौल बिगाड़ने का प्रयास प्रशासनिक गरिमा और सामाजिक सौहार्द पर हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विरोध में फैलाया जा रहा जहर—मोर्चा ने उठाई कड़ी आपत्ति
ज्ञापन में कहा गया कि कुछ समूह बिना आधार के आईएएस अधिकारी पर आरोप लगा रहे हैं, जातीय उन्माद भड़का रहे हैं, पुतला दहन कर प्रशासनिक सेवा की गरिमा का अपमान कर रहे हैं, समाज को जातिगत आधार पर बाँटने की कोशिश कर रहे हैं।
यह सब लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक भावना और प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ है, जिससे जिले में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।
मोर्चा की प्रमुख मांगें
ओबीसी महासभा छात्र मोर्चा ने राष्ट्रपति महोदय एवं सरकार से निम्न कदम उठाने की मांग की—
1. आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ चल रहे भ्रामक व जातिगत विरोध पर तत्काल रोक।
2. गलत जानकारी, नफरत फैलाने और पुतला दहन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई।
3. प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमा व सुरक्षा के लिए सरकारी संरक्षण।
4. जातिगत राजनीति से वातावरण विषाक्त करने वाले तत्वों पर निगरानी एवं रोक।
5. समाज में शांति और समरसता बनाए रखने हेतु त्वरित हस्तक्षेप।
जिला ब्यूरो- अनिल चौधरी, कटनी, मध्य प्रदेश ।
0 Comments