बजरंगदल ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार, हिंसा एवं हत्याओं के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया

कटनी, मध्यप्रदेश । प्रदर्शन की शुरुआत लक्ष्मी बाई चौराहा से हुई, जहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे। यहां आतंकवाद और हिंसा के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान “हिंदुओं की हत्या बंद करो”, “बांग्लादेश सरकार जवाब दो” और “मानवाधिकारों का सम्मान करो” जैसे नारे लगाए गए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, जो गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप कर वहां के हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, इस दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

उदय समाचार से जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।

Post a Comment

0 Comments