घुघली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में नाली मरम्मत के बाद सड़क पर अतिक्रमण,लोग परेशान*


महराजगंज नगर पंचायत घुघली के वार्ड नंबर 8 में नाली की मरम्मत का कार्य हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन मरम्मत के बाद सड़क की स्थिति अब तक दुरुस्त नहीं की गई है। नाली निर्माण के बाद सड़क पर मलबा फैला हुआ है और कई स्थानों पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क संकरी हो जाने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाने और सड़क को सुचारु कराने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी संबंधित को निर्देशित कर मलबे को जल्द से जल्द हटवा दिया जाएगा

Post a Comment

0 Comments