कटनी, मध्यप्रदेश । ताजी खबर बाकल खमरिया गांव में जंगल से भालू गांव तक पहुंच गया। ग्रामीणों के बताए अनुसार इस दौरान एक खेत में सुरक्षा के लिए लगी कांटे वाली तार में जाकर फंस गया। जब ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद रेस्क्यू किया गया।
जानकारी के अनुसार बहोरीबंद क्षेत्र अंतर्गत बाकल के पास खम्हरिया गांव में खेत में फसलों की सुरक्षा के लिए लगाई गई फेंसिंग में भालू फंस गया था। ग्रामीणों ने देखा तो डर गए। इसके बाद सूचना पर वन विभाग के बहोरीबंद रेंजर रेंजद देवेश गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जबलपुर से पहुंचे चिकित्सक डॉ. अमोल रोकड़े व उनकी टीम के साथ मिलकर ट्रैंक्यूलाइज कराते हुए चोट का इलाज कराया गया।
इसके बाद टीम ने भालू को मुकुंदपुर भेजा गया, जहां पर अब वह स्वस्थ व सुरक्षित है। भालू की उम्र लगभग 8 से 10 माह का बताया जा रहा था। हालांकि वयस्क होने में थोड़ा छोटा है। बताया जा रहा है कि भालू शहद की तलाश में था, इसी दौरान वह तार में फंस गया। जिसको देख ग्रामीणों मैं डर का माहौल बन गया।
उदय समाचार से जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।
0 Comments