महराजगंज। घुघली नगर पंचायत के डीएवी चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय का जन्मदिन केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री पाण्डेय के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जन्मदिन समारोह में हिमांशु पाण्डेय मुख्य कार्यकर्ता के रूप में मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
समारोह में उपेंद्र नाथ तिवारी, डॉ. श्याम देव, के.सी. पाण्डेय, विनय पाण्डेय, विजय यादव, ब्रजेश पटेल, समसाद आलम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
0 Comments