उदय समाचार । कानपुर । जनपद के घाटमपुर तहसील क्षेत्र के बिछीपुर में स्थित शिवहरि धाम में बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन घाटमपुर इकाई की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मौजूद पत्रकारों ने संगठन की गतिविधियों, पत्रकारों को आ रही समस्याओं सहित कई मुद्दों पर चर्चा की ।
इस दौरान शिव हरि धाम में पहुंचे उप जिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह व तहसीलदार अंकिता पाठक ने शिव मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । जिसके बाद पत्रकारों को हेलमेट पहनाकर व कर्मयोगियो को कंबल भेटकर सम्मानित किया ।
इस दौरान जिला अध्यक्ष राम चीज निषाद, तहसील अध्यक्ष मिथला शरण दुबे, शाहिद खान, आशुतोष, पंकज त्रिपाठी, बीरेंद्र कुशवाहा, पंकज शुक्ला, दुष्यंत तिवारी, उदय कुशवाहा, अनूप मिश्रा, सहित दर्जनों पत्रकार साथी मौजूद रहे ।
धूमधाम से मनाया गया तहसील अध्यक्ष मिथला शरण दुबे का जन्मदिन
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के घाटमपुर तहसील अध्यक्ष मिथिला शरण दुबे का जन्मदिन केक काट कर धूमधाम के साथ मनाया गया । इस दौरान मौजूद पत्रकार साथियों ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।
0 Comments