गांधी जी को नमन, कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरित कर दिया मानवता का संदेश
महाराजगंज। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घुघली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 'स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान' का विधिवत शुभारंभ किया गया, जो 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बिक्रम सिंह ने की। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित समारोह में कुष्ठ रोग से पीड़ित पांच लाभार्थियों को कंबल वितरित कर मानवीय संवेदना का संदेश दिया गया। लाभार्थियों में सरोज पत्नी बृजराज, नागेंद्र पुत्र सुदामा, इंदर पुत्र सुदामा, हरि पुत्र गणेश तथा रामप्रवेश शामिल रहे।
इस मौके पर डॉ. सुधीर, डॉ. ब्यूटी, डॉ. राकेश मोहन शर्मा, पीएमडब्ल्यू सुदर्शन सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं फार्मासिस्ट बालकृष्ण साहनी, आईटी अभय सिंह, दयानंद यादव, सैयद अली और गिरजेश शर्मा ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश चौरसिया ने किया।
कार्यक्रम में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और उपचार पर जोर देते हुए समाज से भेदभाव खत्म करने की अपील की गई।
0 Comments