मोबाइल विवाद में दुकानदार के बेटे पर हमला तीन पर मुकदमा दर्ज



महराजगंज -ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के डुमरी ईटहिया गांव में मोबाइल से जुड़े विवाद को लेकर दुकानदार के बेटे पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित रामनिवास यादव, जो ईटहिया मंदिर परिसर में दुकान चलाते हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे गांव के दिलीप, दीपू और चिनका उनके छोटे बेटे अनिकेश के बारे में मोबाइल से संबंधित किसी बात को लेकर दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उस समय अनिकेश घर पर मौजूद नहीं था।

इसी दौरान उनके बड़े बेटे गंगेश यादव वहां पहुंचे, जिन्हें देखते ही आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से गंगेश पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने बताया कि रामनिवास यादव की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments