निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 15 फरवरी को

महराजगंज,घुघली क्षेत्र के पोखर भिण्डा स्थित चौधरी बाजार, रामपुर मोड़ पर रविवार 15 फरवरी 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

शिविर में स्पन्दन हॉस्पिटल गोरखपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उपेन्दर सिंह (MD मेडिसिन) द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। शिविर में हृदय रोग, मधुमेह, छाती रोग (अस्थमा, एलर्जी), ब्लड प्रेशर, थायरॉयड, गठिया, नस व गुर्दा रोग की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा ब्लड शुगर (RBS), स्पाइरोमेट्री (PFT), हड्डियों में कैल्शियम जांच (BMD) तथा ECG जांच भी की जाएगी।

आयोजक श्री मंकेश्वर सिंह पटेल ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों को खान-पान संबंधी परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएंगी। शिविर में शामिल होने के लिए 15 फरवरी से पूर्व मात्र 20 रुपये जमा कर अग्रिम रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

Post a Comment

0 Comments