महराजगंज में बड़ा अवसर: चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पद पर भर्ती, 16 मार्च तक करें आवेदन

महराजगंज, 24 फरवरी 2026।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महराजगंज द्वारा लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के अंतर्गत चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के एक रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 02 वर्ष की संविदा अवधि के लिए की जाएगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर वर्षानुसार बढ़ाया जा सकेगा।
यह भर्ती उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं माननीय जिला न्यायाधीश, महराजगंज के आदेश दिनांक 23.02.2026 के अनुपालन में की जा रही है।
 *पद का विवरण* 
क्रम सं.
पद का नाम
पदों की संख्या
1
चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल
01
 *आवश्यक योग्यता* 
अभ्यर्थी अधिवक्ता होना अनिवार्य
कम से कम 10 वर्ष का अधिवक्ता अनुभव
30 सत्र परीक्षणों (सेशन ट्रायल) की पैरवी एवं संचालन का अनुभव
 *आवेदन की अंतिम तिथि* 
इच्छुक एवं पात्र अधिवक्तागण निर्धारित आवेदन प्रारूप में पूर्ण अभिलेखों सहित अपना आवेदन पत्र दिनांक 16 मार्च 2026, सायं 5:00 बजे तक कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महराजगंज में जमा कर सकते हैं।
निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
 *साक्षात्कार की तिथि* 
उक्त पद हेतु साक्षात्कार 23 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे से माननीय जिला न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष में आयोजित किया जाएगा।
 *अधिक जानकारी के लिए देखें* 
विस्तृत विज्ञापन, पात्रता की शर्तें एवं आवेदन प्रारूप निम्न वेबसाइट्स पर उपलब्ध हैं—
District Court Maharajganj
Uttar Pradesh State Legal Services Authority
Allahabad High Court
National Legal Services Authority
 *व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश* 
विज्ञप्ति की प्रतिलिपि जिला सूचना अधिकारी, एनआईसी, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, जिला कलेक्ट्रेट, सभी न्यायालयों एवं तहसील भवनों को प्रेषित कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक योग्य अधिवक्ता आवेदन कर सकें।

Post a Comment

0 Comments