ग्रामीण चौपाल में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प: केंद्रीय बजट 2026 को बताया सर्वसमावेशी

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया बोले – हर वर्ग के उत्थान का खाका है यह 
महराजगंज,सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा बरवा फहीम में पार्टी के निर्देश पर केंद्रीय बजट 2026 को लेकर ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष टाइगर तिवारी ने की, जबकि संचालन किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री राधारमण शुक्ला ने किया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया उपस्थित रहे।
चौपाल को संबोधित करते हुए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने केंद्रीय बजट 2026 को “सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी” बताते हुए कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और आने वाले वर्षों में देश की प्रगति की मजबूत नींव रखेगा।
विधायक ने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और मध्यम वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, उन्नत सिंचाई सुविधाएं और किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और गांवों में विकास की नई धार बहेगी।
युवाओं के संदर्भ में विधायक ने कहा कि कौशल विकास, स्वरोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाली योजनाएं भविष्य की पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी विशेष योजनाएं सरकार की प्राथमिकता को दर्शाती हैं।
जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि गरीब और वंचित वर्ग के लिए आवास, स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधान सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित भारत की ओर अग्रसर है और केंद्रीय बजट 2026 इसी दिशा में मजबूत कदम है।
वरिष्ठ नेता आकाश गुप्ता ने कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास की दृष्टि से तैयार किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने और अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष टाइगर तिवारी, पूर्व प्रधान राम बेल्स वर्मा, राम बचन वर्मा सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में परमार्थ गुप्ता, राज कुमार चौरसिया, पूर्व प्रधान राजेंद्र वर्मा, मोहन गुप्ता, मंगल प्रसाद कन्नौजिया, मोलाई कन्नौजिया, मंटू वर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments