महराजगंज,तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) के संस्थापक तत्सव मणि त्रिपाठी के निर्देशन में संस्था द्वारा माया शुभमंगला संकल्प योजना के तहत एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
बुधवार को आनन्दनगर के वार्ड नंबर 6, पंडित टोला सिविल लाइन निवासी राधेश्याम श्रीवास्तव की पुत्री शिवनी श्रीवास्तव के विवाह के अवसर पर संस्था ने 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। शिवनी, तीन पुत्रियों में सबसे बड़ी हैं। बताया जाता है कि उसका विवाह 12 फरवरी को पिपरामौनी निवासी अमन श्रीवास्तव के साथ संपन्न होना है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण संस्था ने सहयोग का निर्णय लिया।सूचना प्राप्त होने पर तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली)की आनन्दनगर शाखा के कार्यकारी सदस्यों अरविंद कुमार वर्मा, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, जसवंत पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, धीरेंद्र कुमार राय एवं अजय कुमार ने स्थलीय सत्यापन किया। जांच उपरांत संस्थापक की अनुमति से 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सुनिश्चित की गई।इस अवसर पर संस्थापक तत्सव मणि त्रिपाठी की ओर से नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गई। स्थानीय लोगों ने संस्था के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा भी की है।
0 Comments