महराजगंज। डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश का 25 फरवरी 2026 (बुधवार) को महराजगंज जनपद का विस्तृत दौरा प्रस्तावित है। उनके भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कार्यालय से आधिकारिक वीआईपी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है तथा संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे गए हैं।
*दिल्ली से गोरखपुर, फिर सड़क मार्ग से महराजगंज*
जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी प्रातः 08:15 बजे यू०पी० सदन, नई दिल्ली से प्रस्थान कर 09:15 बजे इन्दिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (टर्मिनल-3) पहुंचेंगे। वहां से इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E-5347 (A320) द्वारा प्रस्थान कर 11:40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है।
गोरखपुर से मंत्री जी वीआईपी कार द्वारा वाया-परतावल महराजगंज के लिए रवाना होंगे और 12:50 बजे निरीक्षण भवन, महराजगंज पहुंचेंगे।
*कोर कमेटी बैठक और विकास कार्यों की समीक्षा*
दोपहर 12:50 से 13:15 बजे तक निरीक्षण भवन, महराजगंज में कोर कमेटी की बैठक में मंत्री जी सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत 14:20 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, महराजगंज में जनपद के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी तथा लंबित परियोजनाओं पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। जिलाधिकारी महराजगंज इस कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक रहेंगे।
स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे मंत्री
कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी अपनी सुविधानुसार जनपद महराजगंज में संचालित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इससे संबंधित अंतिम कार्यक्रम उनके निर्देशानुसार तय किया जाएगा।
*बलिया में रात्रि विश्राम*
महराजगंज से प्रस्थान के बाद मंत्री जी वाया कप्तानगंज (कुशीनगर), हाटा, देवरिया, बेल्थरारोड और सिकंदरपुर होते हुए बलिया पहुंचेंगे, जहां निरीक्षण भवन, बलिया में रात्रि विश्राम करेंगे।
अधिकारियों को सुरक्षा, प्रोटोकॉल एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) को भी कार्यक्रम की सूचना प्रेषित कर दी गई है।
आगे का कार्यक्रम मंत्री जी के निर्देशानुसार बाद में जारी किया जाएगा।
0 Comments