रामपुर बल्डीहा में नाली का कचरा सड़क पर, जिम्मेदार मौन


महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर बल्डीहा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। गांव में तैनात सफाई कर्मी की लापरवाही से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी महिला की नियुक्ति हुई है मगर वह कभी आती नहीं अपने पति से आधा अधुरा कार्य करवाती है लेकिन वेतन पुरा उठा रही है। पति  कभी-कभार ही गांव में आता है और नालियों की सफाई के नाम पर कचरा निकालकर सीधे सड़क पर छोड़ देता है, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।

जब ग्रामीणों ने इस संबंध में सफाई कर्मी से शिकायत की तो उसने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए कहा –

"जहाँ जाना है जाओ, इतना बड़ा गांव है, किधर-किधर देखें।"

मामले को लेकर जब ग्राम प्रधान से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई है।

ग्राम सचिव अविनाश वर्मा से भी सम्पर्क किया गया उन्होने भी फोन रिसिव नही किया ।

ग्रामीणों का कहना है कि सफाई व्यवस्था की बदहाली और जिम्मेदारों की चुप्पी यह साबित करती है कि जनसमस्याओं के प्रति जिम्मेदार पूरी तरह पल्ला झाड़ चुके हैं। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments