आदित्य का शाखा प्रबंधक पद पर चयन, नपं अध्यक्ष ने किया सम्मान

महाराजगंज,नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर  सात के निवासी  आदित्य जायसवाल का उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में पीओ (शाखा प्रबंधक) पद पर हुआ चयन। आदित्य जायसवाल की इस सफलता पर उनके परिवार सहित नगर पंचायत में खुशी का माहौल है। क आदित्य जयसवाल के पिता बद्री जायसवाल ने बताया बच्चों को पढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत और संस्कार दोनों जरूरी हैं । आदित्य ने सफलता का   श्रेय अपने माता-पिता के साथ गुरुजनों को दिया।  आदित्य के पिता बद्री नारायण उर्फ मुन्नू जायसवाल ने बेटे की सफलता  कहा कि आज हमारे बेटे ने हमारे सर को गर्व से ऊंचा कर दिया। वही   नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवं ईओ सुरभि मिश्रा ने ग्रामीण  आदित्य  एवं उनके पिता  को अंग वस्त्र, मेडल, मिठाई खिलाकर  उसके  उज्जवल भविष्य की कामना की।  इसी क्रम में  सौरभ जयसवाल ने अपने कार्यालय पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल के साथ आदित्य जयसवाल को अंग वस्त्र एवं गिफ्ट प्रदान कर  शुभकामनाएं दी l इस दौरान सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, अनिल मणि त्रिपाठी, संतोष जायसवाल,विमल जायसवाल दिनेश जायसवाल ,शंकर दयाल कसौधन, झीनक  चौधरी, गौरव जयसवाल, जगदंबा जायसवाल दीपक विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे l

Post a Comment

0 Comments