दो बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत चार घायल

महराजगंज। फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर इनायतनगर चौराहे के पास मंगलवार शाम करीब सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फरेंदा की ओर से आ रही बाइक और बृजमनगंज की ओर से जा रही बाइक आपस में टकरा गईं। दुर्घटना के बाद स्वजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने बताया कि हादसे में ग्राम सभा नयनसर टोला हरसायपुर निवासी आशिफ और अशरफ तथा ग्राम सभा लेहड़ा के टोला मजिदिया निवासी संगीता और जनार्दन घायल हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments