महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के घुघली-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित जखीरा चौराहे पर बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही जखीरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घुघली ले जाया गया। एम्बुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 2598 के ईएमटी अनिल शर्मा और पायलट कुलदीप ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल युवक की पहचान घुघली थाना क्षेत्र के मंगलपुर पटखौली निवासी विक्रम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विक्रम गोरखपुर जिले स्थित अपने ननिहाल से घर लौट रहे थे। जखीरा चौराहे के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
0 Comments