कटनी, मध्यप्रदेश । वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय बहोरीबंद प्राचार्य एवं महाविद्यालय स्टॉफ के सानिध्य मै दिनांक 5 फरवरी 2026 से बहोरीबंद के ग्राम तिगमा मैं राष्ट्रीय शैक्षणिक सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया था। यह शिविर का आयोजन एक सप्ताह तक सुचारू रूप से चलाया गया ।
दिनांक 11/02/2026 को इस आयोजन का सफल समापन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ स्वयंसेवकों को सहभागिता प्रमाण पत्र मुख्य अतिथियों के द्वारा दिया गए।
कार्यक्रम के आयोजन की कार्यक्रम अधिकारी डॉ महिमा तिवारी इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती सुलोचना भूरिया, सचिव कमल झारिया, सह सचिव सनद पटेल, पूर्व सचिव जागेश्वर जी एवं महाविद्यालय के अन्य सहयोगी सदस्य विनय कुमार जैन, आशीष सोनी रविशंकर मरावी, राजेंद्र उइके, नवीन गौतम डॉ अजय गौड़,एवंअन्य स्टाफ की उपस्थिति रही।
0 Comments