महाराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी मुख्य चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब सड़क हादसा हो गया। परतावल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने आलू से लदे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का डीजल टैंक फट गया और सारा ईंधन सड़क पर फैल गया।
बताया जा रहा है कि सुबह के समय सड़क पर कम विज़बिलिटी होने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। डीजल सड़क पर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालात यह रहे कि ग्रामीण बाल्टी और जग लेकर मौके पर पहुंच गए और सड़क पर फैले डीजल को उठाने लगे।
घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
0 Comments