तेज रफ्तार का कहर: पल्सर बाइक अनियंत्रित, 22 वर्षीय युवक गंभीर घायल

महराजगंज। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। तेज रफ्तार पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान धीरज सहनी (22 वर्ष) निवासी महेशपुर कबेलवा, थाना निचलौल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया ।

Post a Comment

0 Comments